दलित व गरीब परिवार सहित जरूरतमंद व्रतियों के बीच 4000 से अधिक नारियल फल का वितरण
सहरसा, 11 नवंबर (हि.स.)।
लोक पर्व छठ की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसी तैयारी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामबिलास) के सहरसा जिला उपाध्यक्ष व किन्नर गुरु पल्लवी भी धार्मिक व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है और व्रतियों के बीच नारियल फल वितरण कर रही है।
बुधवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 स्थित काली मंदिर परिसर में विभिन्न मोहल्ला के दलित व गरीब परिवार सहित जरूरतमंद व्रतियों के बीच करीब 4000 से अधिक नारियल फल का वितरण की।
किन्नर गुरु पल्लवी ने कहा कि हरेक साल की तरह इस साल भी नगर निगम के वार्ड संख्या 23 के बैजनाथपुर मुसहरी, बरगरिया, पासवान टोला आदि में अपने सहयोगी रौशन सिंह, राहुल सादा, फूलचंद कुमार, बालो पासवान, मुसो सादा आदि के साथ दलितों व गरीबों सहित अन्य जरूरतमंद के बीच करीब 4000 से अधिक नारियल का वितरण किया। पूजा के लिए नारियल फल लेने वाले महिलाओं व परिवार के बच्चों की भीड़ उमड़ी रही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी