जोगबनी–कटिहार रेलखंड पर रेलवे की 7 अक्टूबर को होगा सेफ्टी ऑडिट और स्पीड ट्रायल जांच

 


अररिया 04 अक्टूबर(हि.स.)। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के कटिहार मंडल में द्विमासिक सेफ्टी ऑडिट के लिए मुख्यालय से एचएजी और एसएजी स्तर के अधिकारियों की टीम का दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है।

मालीगांव से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, 7 अक्टूबर को रेलवे की टीम कटिहार से जोगबनी रेलखंड का निरीक्षण करेगी।इस दौरान जोगबनी स्टेशन, जोगबनी वाशिंग पिटलाइन , पुल, कर्व, लेवल क्रॉसिंग, पॉइंट्स एंड क्रॉसिंग, सिग्नलिंग सिस्टम, ट्रैक से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों और कोचिंग डिपो सहित विभिन्न रेल परिसंपत्तियों का सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कार्यक्रम में जोगबनी से कटिहार के बीच स्पीड ट्रायल का भी उल्लेख किया गया है।

जारी दस्तावेज के अनुसार, जोगबनी से कटिहार के बीच स्पीड ट्रायल प्रस्तावित है।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी इस निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट के दौरान मौजूद रहेंगे तथा कटिहार मंडल के संबंधित अधिकारियों को भी टीम के साथ रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इससे पहले 27 सितंबर को कटिहार के डीआरएम और 30 सितंबर को एडीआरएम भी जोगबनी का निरीक्षण कर चुके है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर