सहयोग शिविर में छाया अतिक्रमण व रिशवत वसूली का मुद्दा

 


बेतिया, 02 जून (हि.स.)। राज्य सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में ग्राम पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.

इस दौरान बैकुठवां पंचायत के राजकीय मध्य विधालय जयनगर के शिविर में विधायक नारायण प्रसाद, बीडिओ शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ अलका कुमारी, प्रमुख कृष्ण देव चौधरी, उप प्रमुख अपसर हुसैन, एसडीपीओ रजनीकांत प्रियदर्शी, बीईओ नेहा राज, डीपीओ कुमकुम पाठक, थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान, बीपीआरओ सुमीत चौधरी, मुखिया अफरोज नैयर, पंसस पति राजेश कुशवाहा समेत प्रखंड व अंचल के कर्मचारी मौजूद रहे.

प्रभारी सचिव अभय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार समस्याओं को समाधान करने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर में आमजनता को बढचढकर भाग लेने की अपील की.

शिविर में डीआईजी हरकिशोर राय, डीडीसी विकास वैभव काजले ने अपने विचार व्यक्त किया. शिविर में अलग अलग जन समस्याओं के निराकरण के लिए काउटर बनाया गया. शिविर में मुखिया अफरोज नैयर ने अपने निजी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए सीओ अलका कुमारी को लिखित शिकायत की. साथ ही पंचायत में गली नाली निर्माण नहीं होने का सवाल महिलाओं ने खड़ा किया.

पंचायत के अग्नि पीड़ित अर्जुन सहनी ने शिविर में लिखित शिकायत किया कि अंचल नाजीर सह प्रधान सहायक मनोज कुमार द्वारा मुआवजा के लाभ दिलाने में प्रति पीड़ित से दो हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं.

बीडिओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिविर में आये सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा. वही खडडा पंचायत के पंचायत सरकार भवन में मुखिया रीता देवी के देखरेख में सहयोग शिविर का आयोजन हुआ. जहां पंचायत के समस्याओं का समाधान किया गया. जबकि धूम नगर पंचायत सरकार भवन में भी सहयोग शिविर लगाया गया. जहां लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा. शिविर में प्रभारी सचिव अभय कुमार सिंह ने जनता की समस्या से सीधे रूबरू हुए और विधायक व अधिकारियों के साथ सभी स्टाल का निरीक्षण भी किया.

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक