शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 5 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

 

बेतिया, 13 सितंबर (हि.स)। पश्चिम चंपारण जिला के इनरवा थाना क्षेत्र के झझरी गांव में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त मुकुल कुमार (42), निवासी बेतिया कालिबाग, वार्ड नंबर-4, थाना कालिबाग के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर झझरी गांव में छापेमारी की गई।

इस दौरान अभियुक्त के पास से 5 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक