शराब के नशे में हंगामा करते दो गिरफ्तार, वारंटी भी धराया
बेतिया, 26 अगस्त (हि.स.)।
लौरिया पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार करने के साथ एक फरार वारंटी को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने तीनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए बुधवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि गश्ती के दौरान नगर पंचायत के हनुमान चौक के समीप दो युवक शराब के नशे में झूमते और चिल्लाते मिले। जांच में दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई।
गिरफ्तार युवकों की पहचान योगापट्टी के नवलपुर थाना क्षेत्र के खैरटिया बलडीहा निवासी रंजन मंडल के पुत्र चंचल कुमार (27) और प्रतीम मांझी के पुत्र भानदीप मांझी के रूप में हुई है।
वहीं, पुलिस ने एक फरार वारंटी को उसके घर से मंगलवार रात गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि वारंटी कई दिनों से घर से फरार चल रहा था। पुलिस को उसके घर आने की सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक