लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर ग्रामीण एसपी ने की समीक्षा
दरभंगा 01 सितंबर (हि.स.)।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने 31 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय थाना में अनुसंधानकर्ताओं के साथ बैठक कर थाना के लंबित कांडों की समीक्षा की। बैठक में विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
समीक्षा के दौरान ग्रामीण एसपी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंभीरता से गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करते हुए कांडों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यकतानुसार न्यायालय से वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई प्राप्त करने का भी निर्देश दिया गया।
सभी अनुसंधानकर्ताओं को कांड दैनिकी नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा माह में निष्पादित किए जाने वाले कांडों को चिह्नित कर समय पर निष्पादन करने को कहा गया। इसके अलावा थाना के सभी पंजी को अद्यतन रखने और प्रतिवेदित कांडों की नियमित समीक्षा का निर्देश दिया गया।
ग्रामीण एसपी ने विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश भी दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra