आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर हिंदू सम्मेलन आयोजित
भागलपुर, 23 फ़रवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम बाबा वृद्धेश्वर नाथ मंदिर (बूढ़ानाथ) के प्रांगण में आयोजित हुआ। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं एवं स्वयंसेवकों में विशेष उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। आज के इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। वहीं लोगों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। साथ ही भारत माता का पूजन भी विधि विधान से की गई।
आयोजकों ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक समरसता राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक जागरण का संदेश दे रही है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई पदाधिकारी और दर्जनों सदस्य मौजूद थे। बौद्धिक सत्र मे राष्ट्र, समाज और संगठन के 100 वर्षों की यात्रा पर विचार-विमर्श किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर