रोहित राज ने गेट की परीक्षा में मारी बाजी,आल इंडिया में आया 130वां रैंक
पूर्वी चंपारण,25 मार्च (हि.स.)। महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी का छात्र रोहित राज ने गेट की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए माता-पिता अपने गुरु सहित जिले का नाम रौशन किया है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कम्प्यूटर साइंस से बैचलर कर रहे रोहित को आल इंडिया में 130वां रैंक मिला है।
उनके इस सफलता पर उनके माता- पिता के अलावा मामा मोतिहारी नगर निगम के उप महापौर डॉ लालबाबू प्रसाद , डॉ शत्रुघ्न कुमार , डा इशिप्ता, गीता कुमारी सहित परिजनों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना ईश्वर से की है। मोतिहारी के जीवन पब्लिक स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण कर उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है। इस सफलता के लिए उन्होंने अपने यूनिवर्सिटी के विभागीय एचओडी डा विकास पारिक का विशेष आभार व्यक्त किया है , जिनके सानिध्य में वर्षों कड़ी मेहनत करते हुए राहुल ने सफलता हासिल की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार