गड्ढे में तब्दील दिपौल-बथनाहा सड़क मार्ग की मरम्मतीकरण का कार्य शुरू
अररिया 12 जुलाई(हि.स.)।
बथनाहा से दिपौल जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गया था,जिसके कारण आए दिन सड़क पर हादसे होते रहते थे।सड़क मरम्मतीकरण कार्य को लेकर ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम से लेकर प्रदर्शन भी किया गया था।लेकिन अब सड़क के मरम्मतीकरण का कार्य शुरू हो गया है।
समस्या को लेकर सरपंच प्रतिनिधि मुख्तार आलम ने संबंधित विभाग और अधिकारियों से से सड़क की शीघ्र मरम्मत तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग के फलस्वरूप सड़क के मरम्मतीकरण के तहत वेट मिक्स बिछाने का काम शुरू किया गया।रविवार को कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर सड़क की मरम्मतीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया। स्थानीय लोगों ने विभाग द्वारा शुरू किए गए इस कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि सड़क की मरम्मत जल्द पूरी होने से आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर