मिर्जापुर सरपंच के भतीजे की सड़क हादसे में हुई मौत

 


अररिया 29 मार्च(हि.स.)।

जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर वार्ड संख्या 15 निवासी कमलेश्वरी दास के पुत्र एवं मिर्जापुर के वर्तमान सरपंच बिंदेश्वरी दास का भतीजा 23 वर्षीय नितेश कुमार दास का बीती रात्रि अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गए। जिसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया,जहां ईलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी जैसे ही गांव में मिली, भारी संख्या में लोग घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे।सूचना पर सिमराहा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।मृतक दो भाई और एक बहन से था। एक भाई मिथलेश दास का निधन तीन वर्ष पूर्व हो गया था।

मृतक नितेश की शादी एक वर्ष पूर्व गांव के ही दिनेश ततमा की पुत्री से हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल मृतक के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त किया।उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए उचित मुआवजा राशि दिलाने का भरोसा दिलाया।

घटना के संबंध में दिलीप पटेल एवं परिजनों ने बताया कि नितेश चैती दुर्गा का मेला देखने जा रहे था।इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया,जिसका ईलाज के दौरान मौत हो गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में नितेश साह,राजेश साह, सरवर आलम, मनोज मेहता, दिलीप दास, अर्जुन दास आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर