मंहगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में राजद का धरना

 


सुपौल, 09 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया । जिसमें राजद के कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पप्पू कुमार प्रवीण के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी धनिकलाल मुखिया शामिल हुए। मंगलवार को सदर प्रखंड मुख्यालय के सामने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, चौपट विधि व्यवस्था और भ्रष्टाचार के विरोध में राजद के कार्यकर्त्ता सरकार के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किए ।

इस दौरान जिला प्रभारी धनिकलाल मुखिया ने कहा कि सरकार को आम जनता की कोई परवाह नहीं है देश में महंगाई चरम पर है हर जगह सरकारी तंत्र द्वारा लूट खसोट की जा रही है। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है।

धरना प्रभारी लव यादव ने कहा कि इस डबल इंजन की सरकार में विधि व्यवस्था चौपट हो गई है हर दिन आपराधिक घटनाए घट रही है, जिसके चलते सरकार से लोगों का भरोसा उठता जा रहा है,आम लोग त्रस्त हो चुके हैं, छात्रो पर लाठी चार्ज कर अत्याचार किया जा रहा है बदहाल शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त कानून व्यवस्था महँगाई की मार बढ़ते पेट्रोल डीज़ल किया बेहाल इन्ही तमाम मुद्दों को लेकर आज राजद के तमाम कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय के सामने एक दिवसीय धरना देकर सरकार को आगाह कर रहे हैं, सरकार जल्द इन तमाम चीजों पर पहल नहीं किया तो 17 तारीख को जिला मुख्यालय में धरना देंगे उसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो बड़ा आंदोलन करेंगे।

इस धरना कार्यक्रम में प्रभारी लव यादव, कारी यादव शामिल हुए । मौके पर विद्या भूषण कुमार, योगेन्द्र पांडेय,सुरेंद्र कुमार श्यामल, इरफान बिहारी, दिनेश यादव, शिवनारायण यादव, नीतीश मुखिया, रवींद्र पांडेय, मो केशर, ललन यादव, हरि मंडल, विद्यानंद कुमार, पप्पू यादव, राजीव रंजन, हरिबोल कुमार, अजीत कुमार, जयकुमार, राजेश कुमार, सुनील यादव, मो इरशाद अंसारी, मनोज कुमार, मुस्ताक अंसारी, विनोद कुमार, आजाद ख़ान, कुंदन कुमार, संजय यादव, मदन कुमार, शशि मंडल, दिलीप कुमार, मदन कुमार, पुलकित पासवान,अरविंद कुमार मंडल,भीमसेन राय,अमित कुमार, नजीमुद्दीन कुलदीप पासवान, दीपू मंडल अनिल कुमार संजीव कुमार आदि मौजूद रहे ।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र