राजद स्थापना दिवस समारोह लेकर बैठक, पूर्व सांसद महबूब अली कैसर लेंगे भाग
अररिया 04 जुलाई(हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का तीसवां स्थापना दिवस समारोह को भव्यता प्रदान करने को लेकर राजद जिलाध्यक्ष अविनाश आनंद की अध्यक्षता में शनिवार को पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें 5 जुलाई को पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर खगड़िया के पूर्व सांसद महबूब अली कैसर भाग लेंगे। कार्यक्रम अररिया शिवपुरी स्थित पानी टंकी रोड में पार्टी कार्यालय में होगी।
बैठक की जानकारी देते हुए राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित पूर्वे ने बताया कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें पार्टी के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।
समारोह की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।कार्यक्रम में अररिया जिला प्रभारी पूर्व सांसद महबूब अली कैसर के साथ राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव का क्षण है, 30 वर्ष के कार्यकाल में गरीब शोषित वंचित अकलियतों के हक की लड़ाई को लड़ा है और आगे भी लड़ते रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर