फारबिसगंज दोहरे हत्याकांड मामले में राजद के एक शिष्टमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

 


अररिया 13 अप्रैल(हि.स.)।फारबिसगंज में घटित दोहरे हत्याकांड मामले को लेकर सोमवार को राजद का एक शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष अविनाश आनंद की अध्यक्षता में पीड़ित परिवार वालों से मुलाकात कर घटना के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।शिष्टमंडल ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के परिजनों को सांत्वना दिया।

राजद के शिष्टमंडल में रानीगंज विधायक अविनाश मंगलम, नरपतगंज विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी मनीष यादव,व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमित पूर्वे, प्रदेश प्रधान महासचिव आयुष अग्रवाल,फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल,रानीगंज प्रखंड अध्यक्ष चंदन सिंह,नरपतगंज प्रखंड अध्यक्ष धनंजय यादव,पूर्व प्रधान महासचिव अरुण यादव,राजद नेता इन्द्रानंद सिंह, सौरव राणा, बाबुल इनायत, नौशाद आलम आदि थे।शिष्टमंडल सबसे पहले मृतक पिकअप ड्राइवर नबी हुसैन के घर अमौना पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उसे हर संभव मदद और सहयोग का आश्वासन दिया।राजद परिवार अररिया की ओर से दोनों मृतक के परिजनों को 15 -15 हजार रूपये की आर्थिक मदद दी गयी।

अमौना के बाद राजद का शिष्टमंडल मृतक सत्तू विक्रेता रवि चौहान के घर चौहान टोला पहुंचकर उनके परिजन से मुलाकात कर सारी बात की जानकारी लिए परिजनों को सांत्वना देते हुए आर्थिक मदद की।

मौके पर राजद जिलाध्यक्ष अविनाश आनंद ने घटना पर दुख जताते हुए सुभाष चौक पर बंद नाका को फिर से खोलने की मांग की।साथ ही घटना की उच्च स्तरीय जांच के साथ ही सूखा नशे के कारोबार पर पूरी तरह से विराम लगाने की मांग की।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर