राजद जिलाध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात कर संगठन को लेकर की चर्चा

 


अररिया 20 मई(हि.स.)। अररिया के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जिलाध्यक्ष मंडल अविनाश आनंद बुधवार को पटना स्थित आवास पर नेता प्रतिपक्ष एवं पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद से मुलाकात की और जिले के संगठनात्मक ढांचों के साथ सीमांचल के विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।

पटना से जानकारी देते हुए राजद जिलाध्यक्ष मंडल अविनाश आनंद ने बताया कि राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जी से उनके 1 पोलो रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात हुई। जहां कलम और अंग वस्त्र भेंट किया।

राजद जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला के राजद की सांगठनिक ढांचा पर विस्तृत चर्चा के साथ कई मुद्दों पर बात हुई। जिले में घटित कई घटनाओं के साथ ही नरपतगंज के पांच मजदूरों के मध्यप्रदेश के देवास में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की घटना में मौत मामले की जानकारी देते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर