कोसी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा चाणक्य केवल सच 2023 से सम्मानित
Jul 23, 2023, 19:19 IST
सहरसा,23 जुलाई (हि.स.)।कोसी क्षेत्र के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा को राजधानी पटना के विद्यापति भवन में चाणक्य केवल सच सम्मान-2023 का अव्वल ज्योतिषाचार्य के रूप में रविवार को सम्मानित किया गया।
उक्त सम्मान समारोह में सरकार के पूर्व कृषि मंत्री एवं वर्तमान रामगढ़ (कैमूर ) के विधायक सुधाकर सिंह,अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के मंत्री श्रीमती अनीता देवी,पटना की मेयर श्रीमती सीता साहू, बोरबा (समस्तीपुर) के विधायक रणविजय साहू ,संपादक ब्रजेश मिश्रा प्रधान संपादक नीलेन्दु झा,पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक डॉ शांति रॉय,पुलिस मेंस एसोसिएशनस के अध्यक्ष मृत्यंजय सिंह एवं इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय
/चंदा