रोटी बैंक ने तृतीय स्थापना दिवस मनाया

 




सुपौल, 25 जून (हि.स.)। रेडक्रॉस सभागार में कोशी ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा संचालित रोटी बैंक सुपौल ने अपना तृतीय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।

इस कार्यक्रम में रोटी बैंक संकल्पना उद्देश्य एवं पिछले तीन वर्षों के कार्यों की समीक्षा की गई। सभी अतिथियों एवं सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई ।

अतिथि के रूप में डॉक्टर कन्हैया प्रसाद सिंह, केशव अग्रवाल, अमरेंद्र कुमार अमर, शरद मोहनका, सूरज सिंह एवं रामकुमार चौधरी उपस्थित होकर अपने विचारों को साझा किया।

रोटी बैंक निरंतर व्यापक रूप से कार्य करें इस पर कई सुझाव एवं सहयोग सामने आया । रोटी बैंक के कार्यों की विस्तार से चर्चा करते हुए रामकुमार चौधरी ने कहा कि पिछले 3 वर्षों में 20 से 21 हजार पैकेट से अधिक भोजन का वितरण सदर अस्पताल में मरीज के परिजनों को दिया जाता रहा है। साथ ही शहर के विभिन्न चौक चौराहा रेलवे स्टेशन एवं कई सारे बस्तियां में सक्रिय सदस्यों के सहयोग से वितरित किया जाता रहा है, स्थापना काल से ही रोटी बैंक लड़ाई भूख से अवधारणा के साथ संयोजक सह अध्यक्ष रोटी बैंक दीपिका के नेतृत्व में संचालन किया जा रहा है।

नगर वासियों एवं अन्य के साथ विदेश से भी कई लोग डोनेशन के माध्यम से वैवाहिक वर्षगांठ, जन्मदिन, छठी हारी, संपीडन एवं पुण्यतिथि जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर भोजन वितरण किया है।

दीपिका ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी के निरंतर सहयोग आगे बढ़ रहा है।

इस मौके पर संस्था द्वारा सभी अतिथि का स्वागत एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर रोटी बैंक द्वारा सक्रिय कार्यकर्ता को मोमेंटो एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें विशेष रूप से निरंतर सेवा कार्य हेतु राजेश कुमार मल्लिक, आशुतोष भगत, कन्हैया कुमार शाह, विद्या मोहनका एवं प्रियंका यादव को इनकी सराहनीय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। ।इस मौके पर कार्यक्रम में रागिनी सिंहा ,सपना जायसवाल, नीता कुमारी, योग माया चौधरी, राजेश मोहनका, जय नारायण चौधरी, उमेश चौधरी, संतन गुप्ता, साकेत शुभम, शिवेंद्र मलिक, निशात अंजुम, अमरनाथ शाह, अनु कुमारी एवं मोहित झा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र