बगहा के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शरद पूर्णिमा मनाया

 




पश्चिम चम्पारण (बगहा),27अक्टूबर(हि.स.)।

बगहा नगर के मारवाड़ी अतिथि भवन के मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवाको ने अपने छह उत्सवों में शरद पूर्णिमा का उत्सव मनाया।प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ यह उत्सव मनाते हैं।

पर्यावरण गतिविधि के जिला संयोजक जितेन्द्र कुमार ने बताया की यह कार्यक्रम नगर कार्यवाह प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने योग, व्यायाम,प्राणायाम तथा खेल का प्रदर्शन किया। तत्पश्चात अमृत रूपी खीर का प्रसाद के रूप में सभी के बीच वितरित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघचालक जटाशंकर कुमार ने किया। कार्यक्रम में बौद्धिकर्ता के रूप में संजय तिवारी उपस्थित रहे।इन्होने अपने बौद्धिक में स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए शरद पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बताया की चन्द्रमा इस दिन अपने सोलह कलाकृत्यों के साथ आकाश से अपनी अनुपम छटा बिखेरता हैं तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शरद पूर्णिमा को अपने छह उत्सवों में शामिल करके इसे मनाता हैं।

कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक के रूप में राजीव कुमार थे।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तथा नगर को जागरूक करने के लिए जिला व्यवस्था प्रमुख उमेश अग्रवाल तथा जिला व्यवस्था प्रमुख संतोष सोनी की टीम पिछले कई दिनों के अथक प्रयास से सफल रहा । यह कार्यक्रम बगहा 2 में अनुमंडल कार्यालय के मैदान में भी किया गया।जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यवाह सतीश कुमार ने किया तथा बौद्धिक राजेन्द्र पाठक का रहा।

पाठक ने स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए शरद पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर कार्यवाह प्रवीण जी, जिला कार्यवाह सतीश , उमेश अग्रवाल , जितेन्द्र कुमार ,ओमप्रकाश राही ,मणिशंकर , संतोष सोनी जी,नितिन ,अजय सोनी , राजीव जी,सुरेंद्र शाही , निशांत , हिमांशु , कमलेश, दिलीप आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद नाथ तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी