राकेश कुमार सिंह का एनयूजेआई बिहार संयोजक पद पर हुआ मनोनयन

 


सारण, 29 अप्रैल (हि.स.)। पत्रकार राकेश कुमार सिंह को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के बिहार प्रदेश संयोजक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी और महासचिव प्रदीप तिवारी ने संयुक्त रूप से पत्र जारी कर उनके मनोनयन की आधिकारिक घोषणा की है। केंद्रीय नेतृत्व ने राकेश कुमार सिंह पर यह भरोसा बिहार में संगठन को एक नई दिशा देने और एक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी ढांचा खड़ा करने के उद्देश्य से जताया है। उन्हें न केवल पत्रकारों के हितों की रक्षा करने, बल्कि पूरे प्रदेश में संगठन के विस्तार की अहम जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

राकेश कुमार सिंह पिछले करीब ढाई दशक से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ फिल्म एवं टीवी क्षेत्र में भी कार्य कर चुके हैं। इससे पूर्व वे सारण जिला इकाई में महासचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विशेष रूप से कोरोना काल के दौरान उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों और पत्रकार हितों के लिए उनके संघर्ष की संगठन के भीतर काफी सराहना की गई थी। उनके मनोनयन से सारण इकाई के पत्रकारों और उनके शुभचिंतकों ने हर्ष जताई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार