वेल व्यू पैथोलॉजी ने मनाई रजत जयंती, 25 वर्षों की स्वास्थ्य सेवा का मनाया जश्न

 


बक्सर,, 05 अगस्त (हि.स.)। शहर के बायपास रोड स्थित एस.एस. पैलेस में वेल व्यू पैथोलॉजी का रजत जयंती समारोह (25वां स्थापना वर्ष) मंगलवार को भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में चिकित्सा जगत से जुड़े विशेषज्ञों, जनप्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक आनंद मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के महासचिव देवेंद्र प्रसाद रहे। इस अवसर पर डॉ. नीलमणि राय, डॉ. ए.डी. उपाध्याय, डॉ. भूपेंद्र नाथ, डॉ. बी. कुमार, डॉ. एस. कुमार, डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. उषा सिन्हा, डॉ. अभिषेक राय एवं डॉ. एस.के. शर्मा सहित कई चिकित्सक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

समारोह का संचालन उद्घोषक अखिलेश पांडेय ने किया, जबकि ओंकार दुबे, आदर्श दुबे एवं उनकी टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया।

मुख्य अतिथि आनंद मिश्रा ने वेल व्यू पैथोलॉजी की 25 वर्षों की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए संस्थान को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा जारी रखने की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान संस्थापक मुनीदेव दुबे एवं निदेशक रवींद्र नाथ दुबे ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Mishra