राघोपुर में 15 अगस्त पर 14 स्थानों पर होगा ध्वजारोहण, बीडीओ ने जारी की समय-सारिणी
सुपौल, 07 अगस्त (हि.स.)। राघोपुर प्रखंड प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बीडीओ सत्येन्द्र कुमार द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ध्वजारोहण का सिलसिला सुबह 9:05 बजे प्रखंड कार्यालय राघोपुर से शुरू होकर 11:35 बजे राघोपुर थाना परिसर में संपन्न होगा।
समय-सारिणी के अनुसार सुबह 9:05 बजे प्रखंड कार्यालय राघोपुर, 9:10 बजे नगर पंचायत सिमराही, 9:15 बजे व्यापार मंडल राघोपुर तथा 9:25 बजे जिला परिषद राघोपुर में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद 9:40 बजे मध्य विद्यालय राघोपुर, 9:55 बजे केएन इंटर कॉलेज राघोपुर और 10:05 बजे केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। वहीं 10:40 बजे तहसील कचहरी राघोपुर में कार्यक्रम आयोजित होगा।
इसके बाद 11:00 बजे लखीचंद साहू उच्च विद्यालय सिमराही, 11:05 बजे रेफरल अस्पताल राघोपुर, 11:10 बजे यदुनाथ मध्य विद्यालय सिमराही, 11:15 बजे बीआरसी राघोपुर तथा 11:20 बजे कन्या मध्य विद्यालय सिमराही में ध्वजारोहण किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम का समापन 11:35 बजे राघोपुर थाना परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ होगा। बीडीओ सत्येन्द्र कुमार ने सभी विभागीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से समय पर उपस्थित होकर स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र