बगड़ी में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम, विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार
भागलपुर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक प्रखंड क्षेत्र स्थित बगड़ी गांव में शुक्रवार को हर साल की भांति इस साल भी श्री श्री 108 रेलवे दुर्गास्थान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना, उनकी प्रतिभा को निखारना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। कंपटीशन लेवल की छात्राओं की इस वर्ग में बगड़ी निवासी रानी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त करी जिसे आयोजक की ओर से उपहार स्वरूप मिक्सर मशीन दी गई। खरीक निवासी रितिका कुमारी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रेशर कुकर जीती। जबकि बगड़ी की शबनम कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर बिजली आयरन जीतीं। भवनपुरा निवासी सरवीन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कम्प्यूटर मॉनिटर जीता। खरीक के उस्मानपुर निवासी श्रीकांत कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त कर गैस सिलेंडर जीता।
वहीं खरीक निवासी रजत कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त कर बिजली आयरन अपने नाम किया। इस वर्ग में लड़कों की श्रेणी में लवलेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर टेबल पंखा जीता। बगड़ी निवासी साहिल कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त कर स्टडी टेबल जीता, जबकि बगड़ी निवासी लक्ष्मण कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त कर आयरन जीता। आयोजन को सफल बनाने में आयोजकों और अभिभावकों की अहम भूमिका रही।
कार्यक्रम के आयोजकों में नीरज कुमार, दीपक कुमार, राकेश कुमार, पिंटू कुमार, गोविंद कुमार, राहुल आर्मी, अंकित कुमार, एमपी कुमार, लक्ष्मण यादव और अक्षय कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
मौके पर मौजूद लोगों ने कहा इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं। इससे बच्चों को अपनी क्षमता पहचानने, प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक होने और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। शिक्षाविद् डॉ. गौतम कुमार प्रीतम ने कहा दुर्गा पूजा के अवसर शैक्षणिक आयोजन कर बगड़ी गांव के युवाओं ने एक नज़ीर पेश किया है। अन्य पूजा समितियों को इसे अपनाने की आवश्यकता है।
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर