अपनी मांगों को लेकर अतिथि शिक्षकों ने थाली चम्मच के साथ किया प्रदर्शन
भागलपुर, 25 जून (हि.स.)। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन परिसर में गुरुवार को अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर थाली चम्मच बजाकर जमकर प्रदर्शन किया।
उल्लेखनीय है कि तिलकामांझी विश्वविद्यालय अतिथि शिक्षकों का आज धरना का सातवां दिन है। अतिथि शिक्षकों की मांग है कि हम सभी विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षक तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय अन्तर्गत विभिन्न महाविद्यालयों में ग्यारह महीने तक काम किया है।
लेकिन अभी तक करीब 70 अतिथि शिक्षकों का भुगतान नहीं किया गया है, और भुगतान के पहले हम सभी अतिथि शिक्षकों को सेवा का विस्तार नहीं कर महाविद्यालय के सेवा से हटा दिया गया है।
जिसको लेकर हमलोग आज विगत सात दिनों से अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना पर बैठे हैं। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासनिक अधिकारी अभी तक कोई बात करने को तैयार नहीं है।
धरना पर बैठे अतिथि शिक्षकों ने कहा कि यदि हमारी मांगों को अनदेखी किया गया तो आगे विधिवत आंदोलन का रूपरेखा तैयार करते हुए विश्वविद्यालय के कर्मचारियों से भीख मांगने का काम करेंगें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर