बिहपुर विधानसभा में जगह जगह सुना गया पीएम की मन की बात

 


भागलपुर, 31 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण में रविवार को राष्ट्र को संबोधित किया।

सोनवर्षा में बूथ संख्या 100 पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो गौतम ने बताया कि राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक ईशैलेंद्र ने खरीक प्रखंड के चोरहर पंचायत के बूथ संख्या 214 पर मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश मंडल, भाजपा बूथ अध्यक्ष निकेश गोस्वामी और मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं संग पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

मंत्री ई शैलेंद्र ने कहा कि हमारा संकल्प है कि बिहपुर विस क्षेत्र और राज्य ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र में पीएम मोदी के ‘मन की बात’ हर घर तक पहुंचे और प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में सक्रिय सहभागी बने। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के साथ पीएम मोदी का का आत्मीय संवाद है, जो समाज के सकारात्मक प्रयासों, जन भागीदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रेरक प्रसंगों से पूरे देश को निरंतर प्रेरित करता है।

ई शैलेंद्र ने कहा कि हम सभी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। यहां मंत्री ने चंद्रदेव पासवान, नरेश पोद्दार, चंदन कुमार, राजकमल, रानी देवी समेत सैकड़ों ग्रामीण महिला और पुरूषों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इधर बिहपुर विस के विभिन्न बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आमलोगों संग सुना। बिहपुर विस क्षेत्र के सभी 316 बूथों पर भाजपा बूथ अध्यक्षों के संयोजन में लोगों ने यह कार्यकम सुना।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर