संकट काल में भारत की धमक, प्रधानमंत्री मोदी की नीति का प्रभाव: प्रेम रंजन पटेल

 


पटना, 20 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने एक बयान जारी कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूझबुझ की नीति से आज 'तिरंगे' की ताकत ने भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को पुनः दर्शाया है।

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा प्रमाण तो संकट की घड़ियों में दुनिया ने देखा है। ऑपरेशन गंगा (रूस-यूक्रेन युद्ध) जब यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र में गोलियां चल रही थी, तब भारतीय तिरंगा हाथ में लेकर न केवल भारतीय छात्र, बल्कि अन्य देशों के नागरिक भी सुरक्षित निकले। प्रधानमंत्री मोदी के हस्तक्षेप से युद्ध विराम जैसी स्थिति पैदा कर 22,500 से अधिक छात्रों को सुरक्षित स्वदेश लाया गया।

उन्होंने कहा कि अभी खाड़ी देशों और रेड सी में आये संकटों में जब वैश्विक व्यापारिक जहाजों पर हमले हो रहे हैं, तब भारतीय नौसेना के (INS सुमेधा और अन्य) जहाज और इंसान हीं नहीं बल्कि विदेशी जहाजों को भी सुरक्षित रास्ता दिलाया। अरब देशों के साथ भारत की 'सांस्कृतिक और व्यापारिक सेतु' इतने मजबूत हुए हैं कि संकट के समय भारतीय जहाजों को विशेष प्राथमिकता और सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का परिणाम है जहाँ 'G-20' की अध्यक्षता के दौरान 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' का मंत्र गूंजा है। वहीं भारत अब अपनी शर्तों पर दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त