प्रशांत किशोर का दावा बिहार अब गुजरात से चलेगी

 


अररिया 14 अप्रैल(हि.स.)।

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के नाम आने पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि बिहार अब गुजरात से चलेगा।

बिहार में नए सीएम फेस की घोषणा पर प्रशांत किशोर ने कहा कि ज्ञान की भूमि बिहार को ये चाल, चरित्र और चेहरा का दावा करने वाली भाजपा का पहला सौगात है।ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया है,जिसका चाल, चरित्र और चेहरा तीनों चर्चा का विषय होना चाहिए। लेकिन, ये नई भाजपा है, इन्होंने दिखाया है कि अब बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा।

बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी का नाम लिए बगैर पीके ने तंज कसते हुए कहा कि आज जो यहां मुख्यमंत्री बने हैं।व्यक्ति की बात नहीं है, उनकी चाबी-रिमोट कंट्रोल अमित शाह के पास होगा।जिनकी प्राथमिकता गुजरात में 10-12 हजार रुपये में काम करने के लिए लाखों बिहार के लड़के ट्रेनों -बस में भरकर जानवरों की तरह जाते रहें। आने वाले समय में गुजरात के लोग फैक्ट्री में मालिक रहेंगे, बिहार के लोग वहीं मजदूर रहेंगे।

प्रशांत किशोर विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद पहली बार अररिया के रानीगंज मंगलवार को पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की समीक्षा की और जून माह से बिहार नव निर्माण के लिए कार्यक्रम चलाने की घोषणा की।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर