पुलिस कार्यालय को डिजिटल और पेपर लेस बनाने को लेकर दिया गया प्रशिक्षण
पूर्वी चंपारण,23 मार्च (हि.स.)। सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग पटना की टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में सभी डीएसपी और पुलिस कार्यालय प्रभारी का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एसपी ऑफिस के समीप स्थित सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने बताया कि अब पुलिस कार्यालय डिजिटल होंगे जिसमें पेपर वर्क नहीं होगा। पूरा कार्यालय पेपर लेस होगा। बताया गया कि कम्यूटर , लैपटॉप सहित अन्य डिजिटल उपकरणों के माध्यम से सभी विवरणी को सुरक्षित रखा जायेगा और इन्हीं माध्यमों से पदाधिकारीगण कार्य संपादित करेंगे।
प्रशिक्षण में डीएसपी हेडक्वार्टर , डीएसपी साइबर सहित सभी डीएसपी और पुलिस कार्यालय के प्रभारीगण उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार