सारण में शराब कारोबार पर पुलिस ने की कारवाई, 440 लीटर शराब के साथ 12 आरोपित गिरफ्तार
Aug 17, 2026, 17:22 IST
सारण, 17 अगस्त (हि.स.)। पुलिस ने नशा मुक्त सारण अभियान के तहत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों में की गई छापेमारी के दौरान कुल 440.50 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसमें 439.60 लीटर देशी और 0.90 लीटर विदेशी शराब शामिल है।
इस कार्रवाई के दौरान 12 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार, एक टोटो और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार