वीरपुर पुलिस ने 2 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

 


सुपौल, 03 जून (हि.स.)। जिले के वीरपुर थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 2 किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसके अलावा लंबित मामलों में फरार चल रहे दो वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों, मादक पदार्थ तस्करों और वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान चलाकर कानून व्यवस्था को मजबूत करने की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र