आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिगों से जबरन डांस कराने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश
सारण, 13 अगस्त (हि.स.)। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे आवाज दो अभियान के तहत जलालपुर थाना पुलिस ने पिंकी आर्केस्ट्रा पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने छापेमारी कर जबरन नृत्य कराई जा रही तीन नाबालिग व पीड़ित लड़कियों को मुक्त कराया और एक महिला आर्केस्ट्रा संचालिका को गिरफ्तार किया।
मुक्त कराई गई लड़कियों में दो पश्चिम बंगाल तथा एक झारखंड की निवासी हैं। जलालपुर थानाध्यक्ष एवं पु०अ०नि० मुक्तेश्वर लाल के नेतृत्व में गठित टीम ने आर्केस्ट्रा स्थल की घेराबंदी कर यह कार्रवाई की।
इस संबंध में जलालपुर थाना में मामला दर्ज करते हुए बीएनएस, पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, बंधुआ मजदूर अधिनियम और आईटीपीए एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि महिलाओं के शोषण से जुड़ी किसी भी सूचना के लिए आवाज दो हेल्पलाइन नंबर 9031600191 पर संपर्क करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार