पीएम के मन की बात जल संचय,सौर ऊर्जा,खेल एवं पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित
अररिया, 29 मार्च(हि.स.)।
पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल संचय,सौर ऊर्जा,खेल एवं पर्यवारण संरक्षण में भारत और भारतवासियों के विकास और प्रगति के साथ बढ़ते कदम को बताया गया।
भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने फारबिसगंज भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अगुवाई में वरिष्ठ भाजपा नेता विमल सिंह,शिव कुमार साह नगर महामंत्री संदीप कुमार, झुग्गी झोपड़ी मंच के जिलाध्यक्ष किशन शर्मा ,बूथ अध्यक्ष राजेश्वर साह,,श्याम प्रसाद साह विक्रम कुमार,छोटु कुमार,श्रवण कुमार,गौरी शंकर शर्मा आदि कार्यकर्ताओं संग मन की बात कार्यक्रम के उपरांत कही।पीएम के मन की बात की 132 वें कड़ी को बूथ संख्या 164 पर रेडियो पर सामूहिक रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना।
भाजपा नेता श्री कुमार ने पीएम के संबोधन की खास बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम ने जहां पश्चिम एशिया में जारी युद्ध उसके कारण उपजे संकट से निबटने के लिए 140 करोड़ भारतीयों पर भरोसा जताया।उन्होंने देशवासियों एकजुट रहने पर बल दिया और लोगों से अपील किया कि वे अफवाह में ना आएं सिर्फ सरकार द्वारा दी गयी जानकारी पर ही भरोसा करें। साथ ही उन्होंने मिडिल ईस्ट में जारी भीषण जंग के बीच वहां रहने वाले एक करोड़ भारत वासियों की हर प्रकार की मदद एवं सुरक्षा मुहैया कराने के लिए खाड़ी देशों के प्रति आभार भी जताया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ज्ञान भारतम सर्वे के माध्यम से पांडुलिपियों के संरक्षण ,गर्मियों में जल संचय के लिए देश भर में बनाये गए 50 लाख आर्टिफिशियल वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाये जाने की जानकारी सहित मछुआरे की जीवन आसान बनाने के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।
भाजपा नेता कुमार ने बताया कि पीएम ने पर्यावरण संरक्षण के साथ करीब सात दशक बाद जम्मू कश्मीर क्रिकेट टीम रणजी ट्रॉफी खिताब अपने नाम करने पर उनकी सराहना की तथा देश वासियों से फिटनेश पर ध्यान देते हुए योग को अपनाने पर बल दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर