भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात की 137वीं कड़ी

 


अररिया 30 अगस्त(हि.स.)। फारबिसगंज नगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात की 137वीं कड़ी को बूथ संख्या 179-80 में नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रसाद मिंटू की अध्यक्षता में रविवार को सामूहिक तौर पर रेडियो पर सुना और पीएम के मन की बात को आत्मसात करने पर बल दिया।

मौके पर भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने कहा कि मन की बात जरिए देशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद न सिर्फ जन-जन तक राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रेरित करता है।बल्कि जन भागीदारी की अभिव्यक्ति भी कराता है।भाजपा नेता ने पीएम के संबोधन की खास बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम ने मन की बात में नागरिकों से नशा मुक्त भारत के मिशन से जुड़ने की अपील करते हुए उन्होंने नेशनल हैंडलूम डे, स्वतंत्रता दिवस, भारत छोड़ो आंदोलन जैसे अगस्त के प्रमुख आयोजनों के साथ साथ जन्माष्टमी एवं विश्वकर्मा पूजा जैसे आगामी त्योहारों पर चर्चा की और स्थानीय कामगारों और शिल्पकारों के सम्मान के लिए स्थानीय उत्पाद खरीदने हेतु वोकल फॉर लाेकल को अपनाने और दूसरे को प्रेरित करने का आग्रह किया।

वहीं नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रसाद मिंटू ने पीएम के वन संरक्षण,स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण भारतीय इतिहास जैसे कई अहम विषयों पर किए गए बात को आत्मसात करने पर बल दिया।

मौके पर पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह,भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल,नगर उपाध्यक्ष आयुष कुमार,महामंत्री संदीप कुमार, नगर मंत्री विपिन जयसवाल, शुभम राय, बूथ अध्यक्ष अनुपम कुमार, रोहित कुमार, सुधांशु कुमार आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर