पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प
कटिहार, 08 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग अभियान के तहत कटिहार विधानसभा क्षेत्र में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय में हुआ, जिसमें कटिहार नगर पश्चिम, हसनगंज मंडल और कटिहार ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व उपमुख्यमंत्री तरकिशोर प्रसाद, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधायक वीभाष चंद्र चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और सेवा भाव को सशक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तरकिशोर प्रसाद ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, दिशा और प्रेरणा प्रदान करता है।
कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम के साथ प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में कटिहार नगर पश्चिम, कटिहार ग्रामीण और हसनगंज मंडल के सभी पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह