बिहार दिवस पर स्काउट गाइड का चित्रकला प्रतियोगिता

 


अररिया 22 मार्च(हि.स.)।

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के फारबिसगंज अनुमंडल इकाई की ओर से रविवार को बिहार दिवस पर फारबिसगंज प्लस टू ली एकेडमी के खेल मैदान परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर बिहार दिवस पर चित्रकला का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट चित्रकला बनाने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत भी किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी कुमारी,द्वितीय स्थान काजल कुमारी एवं अभिषेक कुमार,तृतीय स्थान अंशुमन और आदित्य कुमार झा ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त सह राज्य संयुक्त सचिव बैजनाथ प्रसाद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार दिवस 2026 का थीम है उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार, जिसका उद्देश्य शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी उन्नति और हर नागरिक के जीवन स्तर में सुधार लाना है।

इस अवसर पर स्काउट मास्टर मो. शाहिद आलम,मो. सबदुल, प्रेम कुमार,राज्य पुरस्कार से सम्मानित स्काउट अंश कुमार, विशाल कुमार,ज्योति कुमारी के साथ आदित्य कुमार झा,सोनू कुमार,सिमरन कुमारी,साक्षी, माही,रिया,रचना कुमारी, विशाखा कुमारी,प्रीति कुमारी के साथ दर्जनों की संख्या में स्काउट गाइड उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर