शपथ ग्रहण के साथ सम्मान समारोह आयोजित
भागलपुर, 04 मई (हि.स.)। सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर में सोमवार को शपथ ग्रहण के साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
उपाध्यक्ष डॉ मधुसूदन झा, प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, उप प्रधानाचार्य अभिनंदन सिंह, अजय कुमार एवं अवधेश भारती ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उल्लेखनीय हो कि छात्रों के नेतृत्व क्षमता के साथ सर्वांगीण विकास हेतु लोकतांत्रिक विधि से चुनाव का आयोजन किया गया था। बाल सांसद के रूप में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों ने प्राप्त मत के अनुसार प्रधानमंत्री पद के लिए किसलय कुमार, उप प्रधान मंत्री के रूप में राज सिंघानिया ने तथा सेनापति के रूप में अभिनव आर्या एवं कुमार अंकुश को सह सेनापति के रूप में चयन किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ मधुसूदन झा के द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर मधुसूदन झा ने कहा कि आप चयनित सभी छात्र प्रतिभाशाली एवं बहुआयामी है। कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदारी एवं नेतृत्व क्षमता का बीजारोपण निश्चय ही अच्छे भविष्य का संकेत है।
मंच संचालन एवं कार्यक्रम निर्देशन का कार्य डॉक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा, चुनाव प्रमुख का दायित्व अवधेश भारती के द्वारा निर्वहन किया गया। इसके अतिरिक्त परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले तरुण वर्ग के राजश्री को तथा बाल वर्ग में 94.4% अंक लाने वाले दिव्यम को तथा किशोर वर्ग में 93.3% लाने वाले राज सिंहानिया को सम्मानित किया गया। विद्यालय में 95% से अधिक उपस्थित रहने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के श्रेष्ठ छात्र के रूप में दिव्यम आदर्श को तथा किशोर वर्ग के राज सिंघानिया को अलग से सम्मानित किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर