विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में रह रही बच्ची को असम के दंपत्ति ने लिया गाेद

 


अररिया, 30 सितम्बर(हि.स.)। डीएम विनोद दूहन की ओर से विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान अररिया में आवासित एक बच्ची को अंतिम दत्तक ग्रहण प्रक्रिया के तहत असम के एक दंपति काे सुपुर्द किया गया।

इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। सभी की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया एवं सभी औपचारिकताओं का पालन करते हुए दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

मौके पर उपस्थित जिला पदाधिकारी ने कहा कि दत्तक ग्रहण बच्चों के सुरक्षित पुनर्वास एवं उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे बच्चों को पारिवारिक वातावरण एवं बेहतर जीवन का अवसर प्राप्त होता है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर