बिहार के कई जिलाें में ऑरेंज अलर्ट जारी

 


पटना, 18 अप्रैल (हि.स.)बिहार में तापमान में हाे रही लगातार वृद्धि से बढ़ी गर्मी और खराब माैसम काे लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने कई जिलाें में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 18 अप्रैल 2026 को रात 10:20 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान अचानक मौसम बिगड़ सकता है और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश तथा बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, मधुबनी और सुपौल जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात (आकाशीय बिजली), तेज हवा और मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। खुले स्थानों, खेतों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें, क्योंकि वज्रपात का खतरा अधिक रहता है।

प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से लगातार मौसम अपडेट पर नजर रखने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी