अवैध पशु तस्करी के खिलाफ अभियान में 5 वाहन समेत 146 मवेशी जब्त,सात गिरफ्तार
अररिया 05 मई(हि.स.)। अररिया जिला पुलिस की ओर से अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ समकालीन अभियान चलाया गया।जिसके तहत नरपतगंज,फारबिसगंज,टाउन थाना और सिमराहा थाना पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में चार कंटेनर डीसीएम,एक पिकअप वाहन,146 मवेशी के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया गया।जानकारी एसपी जितेन्द्र कुमार ने दी।
एसपी ने बताया कि अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ जिला में समकालीन अभियान चलाया गया था।जिसके तहत नरपतगंज थाना पुलिस ने एक डीसीएम कंटेनर में लदे 28 मवेशी जब्त किए गए।जबकि मामले में कटिहार जिला के कोढ़ा थाना क्षेत्र के सिमराही के रहने वाले 26 वर्षीय मो.सफीक पिता मो. कलाम और पश्च बंगाल के मालदा के रतवा गांव के 25 वर्षीय गुलाम एसधानी पिता अब्दुल सलाम को गिरफ्तार किया गया।
फारबिसगंज थाना पुलिस के द्वारा दो डीसीएम कंटेनर में लदे 82 मवेशी के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार किए गए तस्करों में नवगछिया के मो.मुन्ना पिता मो.रफीक,खगड़िया बेलदौर के मो.ताहिर पिता मो.अली और चौथम के करवामोड़ के मो.रुस्तम पिता मो.हबीब को गिरफ्तार किया गया।वहीं नगर थाना पुलिस की ओर से एक डीसीएम कंटेनर पर लदे 27 मवेशी के साथ कटिहार के कोढ़ा के सिमरिया निवासी मो.मनेर पिता मो.अब्दुल हन्नान को गिरफ्तार किया गया।वहीं सिमराहा थाना पुलिस के द्वारा एक पिकअप टाटा 407 में लदे नौ मवेशी के साथ तस्कर दरभंगा के बड़गांव कहुआ वार्ड संख्या 8 के मो. नाजिम पिता स्व.लुकमान को गिरफ्तार किया गया।
एसपी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मवेशी तस्करी की लगातार सूचना मिल रही थी,जिसको लेकर यह अभियान चलाया गया और इस अभियान में सफलता मिली है।आगे भी उन्होंने अभियान चलाने की बात कही
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर