अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

 

नवादा,24 सितंबर (हि.स.)।नवादा जिले के कौआकोल-रोह मुख्य पथ पर गुरुवार को फुलडीह मोड़ से आगे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नवादा जिले के रूपौ थाना क्षेत्र के पाण्डेयगंगौट गांव निवासी लखन राम के 42 वर्षीय पुत्र शंकर कुमार के रूप में की गई है।

घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना पर स्थानीय मुखिया दीपक कुमार ने गहरा दुःख जताया। उन्होंने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मृतक के परिजनों को तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने तथा मृतक की पुत्री की शादी में भी आर्थिक सहयोग करने की बात कही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन