दहेज हत्या कांड के आरोप में  एक गिरफ्तार

 

सारण, 11 जून (हि.स.)। दिघवारा थाना पुलिस ने एक कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या कांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार बीती 9 जून को मृतिका के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने के कारण ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी। इस संबंध में दिघवारा थाना में बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत कांड संख्या-236/26 दर्ज कर जाँच शुरू की गई।

अनुसंधान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतिका के ससुर मनोज ठाकुर मिल्की गांव दिघवारा निवासी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रशासन के अनुसार मामले में संलिप्त अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार