सावन की पहली सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर में तेजस्वी यादव ने किया जलाभिषेक
सारण, 03 अगस्त (हि.स.)। सोनपुर पवित्र सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर सोनपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंदिर पहुंचकर बाबा हरिहरनाथ का विधि-विधान से पूजन और जलाभिषेक किया।
उन्होंने भगवान शिव से राज्य में सुख, शांति, समृद्धि और सभी नागरिकों के कल्याण एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। पूजन के उपरांत मंदिर प्रबंधन समिति के द्वारा बाबा हरिहरनाथ के आशीर्वाद स्वरुप बाबा हरिहरनाथ की चित्र तेजस्वी यादव को देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद नेताओं ने परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार