कुलदीप सहनोगिया बने अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष

 


सुपौल, 26 सितंबर (हि.स.)। जिला किसान कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा पूर्व जिला महासचिव कुलदीप सहनोगिया को सुपौल कॉंग्रेस के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनुराग चन्दन की ओर से यह नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि कुलदीप सहनोगिया एक लम्बे समय से कॉंग्रेस पार्टी से जुड़े हैं तथा प्रखण्ड एवं जिला स्तर पर इनकी सक्रिय सहभागिता रहती है।

इनकी नियुक्ति की ख़बर पाकर कॉंग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह प्रशिक्षण प्रभारी प्रो. रंजीत कुमार मिश्र ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कुलदीप जी कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता व बहुत ही कर्मठ कार्यकर्ता हैं। ओबीसी विभाग में इनकी नियुक्ति होने से जिले भर के ओबीसी समाज में कॉंग्रेस की स्वीकार्यता बढ़ेगी।प्रो. मिश्र ने इस नियुक्ति के लिए ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग चन्दन, सुपौल जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अनुपम तथा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र