बिहार खेल विश्वविद्यालय में अब 15 मई तक होगा नामांकन के लिए आवेदन
सारण, 02 मई (हि.स.)। बिहार खेल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न खेल पाठ्यक्रमों में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी रविंद्र कुमार के माध्यम से जिला खेल पदाधिकारी मोहम्मद शमीम अंसारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अब 15 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पूर्व में यह प्रक्रिया 08 अप्रैल से शुरू हुई थी जिसे छात्रों की मांग और हित को देखते हुए विस्तारित किया गया है। वर्तमान में शारीरिक शिक्षा एवं खेल में स्नातक, खेल प्रशिक्षण में पीजी डिप्लोमा और खेल प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा जैसे प्रमुख पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। खेल क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए यह एक अवसर है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार