नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना बिहार में कुछ भी नहीं होगा : राजीव प्रताप रूढ़ी

 




सारण, 07 अप्रैल (हि.स.)। सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने बिहार के राजनीतिक भविष्य और मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना बिहार में कुछ भी नहीं होगा।

दिशा समिति की बैठक के बाद मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए होते हुए राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि वर्तमान में नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री हैं और राज्य में उनके नेतृत्व को हमेशा स्वीकार किया गया है। राज्य में किसी भी प्रकार का परिवर्तन सबकी सहमति से ही संभव है लेकिन यह नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना मुमकिन नहीं है। जब पत्रकारों ने नए चेहरे के बारे में सवाल किया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि यह मीडिया को तय नहीं करना है बल्कि पार्टी और गठबंधन के लोग आपसी विचार-विमर्श से तय करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार