डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी काे विज्ञान व शिक्षा का एक उत्कृष्ट केंद्र बनाया जाए: नीतीश कुमार
पटना, 31 जुलाई (हि.स.)।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने आज पटना स्थित डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान विभिन्न विज्ञान दीर्घाओं एवं आधुनिक सुविधाओं का उन्हाेंने अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से साइंस सिटी के संचालन, रख-रखाव एवं आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी बिहार में विज्ञान, नवाचार एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह केंद्र विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि साइंस सिटी में आने वाले विद्यार्थियों एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा इसे विज्ञान व शिक्षा का एक उत्कृष्ट केंद्र बनाया जाए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी