वार्षिक उर्स में नीतीश कुमार ने मजार पर की चादरपोशी

 




पटना, 31 अगस्त (हि.स.)। पटना हाईकोर्ट परिसर के उत्तरी गेट के समीप स्थित हजरत शाह जलाल शहीद की दरगाह पर आयोजित तीन वार्षिक उर्स समारोह में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चाैधरी एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य तथा सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ शामिल हुए।

दरगाह पर श्रद्धापूर्वक चादरपोशी के बाद पत्रकाराें से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की पहचान हमेशा से आपसी भाईचारे, प्रेम, शांति और सामाजिक सद्भाव की रही है। उर्स जैसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि उर्स का यह पवित्र अवसर हमें प्रेम, सद्भाव और इंसानियत का संदेश देता है। बिहार में आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता की मजबूत परंपरा रही है। उन्होंने प्रदेश की तरक्की, अमन-चैन एवं खुशहाली के लिए दुआ की।

अशोक चैधरी ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी साझा संस्कृति और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल हैं। हमें मिल-जुलकर समाज में शांति, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।

मौके पर मंत्री जनाब जमा खां, सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ईरशादउल्लाह, पूर्व सांसद जनाब अशफाक करीम सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी