नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक माह का वेतन दिया, मुख्यमंत्री को सौंपा चेक

 


पटना, 24 सितम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास जाकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा।

विधान परिषद सदस्य ललन सर्राफ ने भी मुख्यमंत्री को अपने एक माह के वेतन का चेक मुलाकात के क्रम में सौंपा। मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार को राज्य में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति और किये गये राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी और विचार-विमर्श किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी