जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश पहुंचे पार्टी कार्यालय,कार्यकर्ताओं से की बातचीत
पटना, 05 मई (हि.स.)। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार मंगलवार को पार्टी दफ्तर पहुंचे। उनके आगमन पर कार्यालय परिसर में मौजूद कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व उत्साह और जोश के साथ उनका भव्य स्वागत किया तथा पूरे परिसर में नारों की गूंज सुनाई दी।
नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान नीतीश कुमार ने पूरे कार्यालय परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली।
इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री अशोक चैधरी, विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद रवींद्र प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, रत्नेश सदा सहित बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी