राष्ट्रीय एकता दिवस के राष्ट्रीय कार्याक्रम में बगहा से केवड़िया जायेंगे नितेश

 






पश्चिम चम्पारण(बगहा),28अक्टूबर(हि.स.)।बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा दो प्रखंड के चम्पापुर गोनौली पंचायत से समाजिक कार्यकता नितेश कुमार गुजरात के नर्मदा जिला स्थित एकता नगर (केवड़िया) में 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयंती पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस में भाग लेंगे। उक्त आशय की जानकारी नितेश कुमार ने दी है।

उन्होंने बताया है कि प्रथम उप प्रधानमंत्री सह गृह मंत्री के जयंती के अवसर पर प्रदेश व जिला से विभिन्न छात्र- छात्रा, युवाओं एवं सामाजिक संगठन,प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे ।साथ ही युवाओं को प्रधानमंत्री से संवाद करने का भी अवसर मिलेगा। नितेश कुमार ने बताया कि युवा सामाजिक कार्यकर्ता तथा छात्र के रूप में बगहा क्षेत्र से मेरा चयन होना मेरे लिए प्रेरणादायी है, इस अवसर पर मेरी पूरी कोशिश रहेगी ,कि सरदार बल्लभ भाई पटेल के संदेशों एवं देश के लिए दिए गये उनके योगदानों की जानकारी प्राप्त कर उसे अपने क्षेत्र में साझा करने के साथ- साथ समाज कल्याण के लिए उपयोग कर सकूं,उन्होंने अपने चयन के लिए माय भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय,जिला समाहरणालय तथा शिक्षा विभाग अनुमंडल कार्यालय बगहा सहित चयन प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद नाथ तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी