एनएफ रेलवे के जीएम चेतन श्रीवास्तव पहुंचे जोगबनी,स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण

 


अररिया 07 अप्रैल(हि.स.)। नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे के महाप्रबंधक चेतन श्रीवास्तव अधिकारियों के साथ स्पेशल ट्रेन से मंगलवार को जोगबनी स्टेशन पहुंचे।जहां उन्होंने भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित जोगबनी रेलवे स्टेशन पर पिट लाइन सहित अन्य विकास कार्यों का जायजा लेते हुए यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने डीआरएम समेत अन्य अधिकारियों को लगातार दिशा निर्देश देते रहे।स्पेशल ट्रेन से जोगबनी स्टेशन पहुंचने पर स्टेशन प्रबंधक विमल कुमार ने महाप्रबंधक का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। निरीक्षण के क्रम में वे रेलवे यार्ड में बन रहे पिट लाइन,वाशिंग शेड, रेलवे स्टेशन, यार्ड, कोचिंग डिपो, क्रॉसओवर घुमावदार पुल, एलसी गेट्स, टीएसएस का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक चेतन श्रीवास्तव ने बताया कि पिट लाइन के निर्माण कार्य के बाद कई महत्वपूर्ण और लंबी दूरी की ट्रेनें जोगबनी स्टेशन से चलेगी।जिसको लेकर उन्होंने रनिंग रूम का भी जायजा लिया। क्योंकि ट्रेनों की संख्या बढ़ने के बाद रनिंग स्टाफ के रहने के लिए अधिक से अधिक जगह की आवश्यकता पड़ेगी । इस अवसर पर स्टेशन से पश्चिम दिशा में रहने वाले टिकुलिया, हाजी मोहल्ला व खजूरवाड़ी को लोगो की समस्याओं के सवाल पर कहा कि पश्चिम दिशा से प्लेटफार्म के निर्माण होने व ट्रेनों की संख्या बढ़ने के बाद जोगबनी शहर के आधे से अधिक आबादी को आने जाने की समस्या को लेकर उन्होंने अधिकारियों को आरओबी हेतु जगह चिन्हित करने का निर्देश दिया।

मौके पर डीआरएम किरेंद्र नरह, डीसीएम अनूप कुमार सिंह, एओएम बी. बी. कमान, डीईएनसी संदीप कुमार साहा, डीईएन अनिल कुमार कुशवाहा, पीएस डीएससी संदीप कुमार, सीजीएस अक्षय कुमार,गोरेलाल तिवारी, आरपीएफ प्रभारी अनूप तिवारी, भोला शंकर तिवारी, सहित रेल के अन्य रेल प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर