सिकटी, बथनाहा और सोनामनी गोदाम थाना में नए थानाध्यक्ष की प्रतिनियुक्ति
अररिया 17 सितम्बर(हि.स.)। जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराध रोकने के लिए एसपी जितेंद्र कुमार ने रिक्त पड़े सिकटी, बथनाहा और सोनामनी गोदाम थाना में नए थानाध्यक्ष की प्रतिनियुक्ति की है।
एसपी के आदेश के मुताबिक, फारबिसगंज थाना की जांच यूनिट में तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार मिश्रा को सिकटी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।नरपतगंज थाना में अपर थानाध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे सब इंस्पेक्टर धनजी कुमार को बथनाहा थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।वहीं, पुलिस ऑफिस की डीआईयू में तैनात सब इंस्पेक्टर राजा बाबू पासवान को सोनामनी गोदाम थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
एसपी ने सभी नए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बिना देर किए अपनी नई जगह पर ड्यूटी जॉइन करें। ड्यूटी जॉइन करने के बाद इसकी रिपोर्ट एसपी ऑफिस में देने को भी कहा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर